लहसुन से दाग कैसे हटाए?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 11:22

मुंहासे के निशान से हैं परेशान-

अगर आपके चहरे पर मुंहासे के निशान हैं तो आप लहसुन को काटकर, उसे पीस कर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को निचोड़ कर रस निकाल लें और मुंहासे वाली जगह पर लगाएं. इस पेस्ट को लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें. कुछ दिनों तक इस उपाय को अपनाने से मुंहासे और उसके निशान कम हो जाएंगे.

फेस क्लीन करें-

लहसुन की एक कली को आधा टमाटर के साथ मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और बाद में साफ पानी से धो लें. ये आपकी त्वचा के छिद्रों को बंद कर साफ करने में मदद करता है.

स्ट्रेच मार्क्स को कैसे दूर करें-

जैतून के तेल में लहसुन का रस मिलाएं. अब गर्म लहसुन के तेल से अपने स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें. . कुछ दिनों तक इस उपाय का इस्तेमाल करें. आप महसूस करेंगे कि स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल गया.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info